फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में विदेशी नागरिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर अपराध के मामले में अफ्रीकी महाद्वीप के आइवरी कोस्ट के नागरिक को पूछताछ के लिए हल्दूचौड़ चौकी में हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ एक महिला ने 28 नवंबर को लालकुआं थाने में साइबर ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि आइवरी कोस्ट के करीम कूने उर्फ माइकल सैंडी पर आरोप है कि उसने एक महिला से 15 लाख 85 हजार की धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ साइबर क्राइम के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें