फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
गांव में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। टांडा मल्लू गांव में सोमवार की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कई अन्य से भी पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। डीएम दीपक रावत, एसएसपी जनमेजय खंडूड़ी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही पुलिस बल सक्रिय रहा। एसपी सिटी हरीश चंद्र सती, एडीएम जसवंत राठौर के साथ ही एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ मिथिलेश कुमार, कोतवाल संजय पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ गांव और शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस ने बवाल के मामले में ग्राम चिल्किया निवासी पृथ्वीपाल की तहरीर पर टांडा मल्लू निवासी मो. सब्बार, नदीम, शोएब, तालिब सहित 13 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष के इंतजार हुसैन की तहरीर पर नरेंद्र सैनी, वीरेंद्र अधिकारी, मंगल चौहान, सूरज, जग्गी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मो. इकराम और शोएब कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच अधिकारी रविंद्र कौशल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बाकी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें