फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार काठगोदाम से नहीं चलेगी कोई ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन काठगोदाम में रविवार को किसी भी ट्रेन का आवागमन नहीं होगा। जनता कर्फ्यू के चलते रेलवे ने काठगोदाम से संचालित सभी ट्रेनों को 22 मार्च के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को स्टेशन से किसी भी रूट पर कोई ट्रेन संचालित नहीं होगी। यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दशकों बाद ऐसी स्थिति आई होगी जब सभी ट्रेनें निरस्त की गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जनता कर्फ्यू के चलते सभी ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इससे पहले रेलवे की ओर से सिर्फ बाघ एक्सप्रेस को चलाए जाने की जानकारी दी गई, जिसे बाद में बदलकर सभी ट्रेनों पर लागू कर दिया गया। काठगोदाम से प्रतिदिन करीब नौ ट्रेनें संचालित होती हैं, इनमें से नैनी दून जनशताब्दी और शताब्दी एक्सप्रेस को रेलवे 31 मार्च तक के लिए रद्द कर चुका है।
विज्ञापन

कुमाऊंभर से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं यात्री
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पूर्वोतर रेलवे का अंतिम रेलवे टर्मिनल है। स्टेशन से देहरादून, दिल्ली, जैसलमेर, हावड़ा, मुरादाबाद, जम्मूतवी, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के लिए विभिन्न ट्रेनें प्रतिदिन संचालित होगी हैं। स्टेशन पर पूरे कुुमाऊं के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहती है। दशकों बाद रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते यह जिम्मेदारी नहीं निभा पाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी ठीक से याद नहीं कि आखिरी बार सभी ट्रेनों का संचालन कब बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें