नैनीताल। लखनऊ से अपने घर आईं तीन युवतियों की बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जांच की। तीनों की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें ऐंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को नगर के मल्लीताल क्षेत्र में तीन युवतियों के लखनऊ से आने की सूचना मिली थी। इस दौरान आनन फानन में बीडी पांडे के दो डॉक्टरों को उनके घर भेजा गया। डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान तीनों ही युवतियों की स्थिति खराब नजर आई थी। संवाद