फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए तोड़ दीं पाइप लाइनें

Tue, 10 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की जेसीबी ने शीशमहल में एक दर्जन से अधिक पाइप लाइन तोड़ दीं। पाइप लाइन टूटने से सुबह से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इन दिनों तिकोनिया से लेकर काठगोदाम तक नाली और सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए लोनिवि जेसीबी से खुदाई करा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को शीशमहल के पास जेसीबी ने खुदाई के दौरान एक दर्जन से अधिक पाइप लाइनें भी तोड़ दीं। इससे करीब सौ परिवारों को दिनभर एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। हाइडिल कालोनी की पाइप लाइन टूटने से बिजली विभाग के कर्मियों को भी पानी नहीं मिला।

पाइल लाइन टूटने की सूचना बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने जल संस्थान के अवर अभियंता केसी बुधानी को दी। केसी बुधानी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी कनेक्शन जुड़वाए। तब जाकर कहीं घरों में पानी आया। इधर, लोनिवि के ईई रंजीत सिंह रावत ने कहा कि जल संस्थान ने तीन फीट की गहराई में पाइप लाइन नहीं डाली हैं। जल संस्थान के अधिकारियों को पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के बारे में सूचित किया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें