तराई पूर्वी वन प्रभाग में वन रक्षक स्तर भर्ती होनी है। इसके तहत 20 सितंबर को एफटीआई मैदान में शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया गया। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने का कहना है कि इस तिथि को दूसरी परीक्षा भी थी।
इसके चलते कई आवेदक पहुंच नहीं सके। ऐसे वंचित लोगों को दुबारा मौका देने के लिए 27 सितंबर को पुन: एफटीआई मैदान में सुबह नौ से दोपहर चार बजे तक शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।