फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना फूड लाइसेंस खुले में बिक रही खाद्य सामग्री

Sat, 09 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गली नुक्कड़ में बिना फूड लाइसेंस के ही लोग ठेले लगाकर खाद्य सामग्री बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग व नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। दिन प्रतिदिन अवैध तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बिना फूड लाइसेंस के कोई भी खाद्य सामग्री बेचना अवैध है। नगर में खाद्य सामग्री बेचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फूड लाइसेंस व पालिका की अनुमति लेना भी जरूरी है। तल्लीताल और मल्लीताल में बिना पालिका की अनुमति और बिना फूड लाइसेंस के ही लोग धड़ल्ले से खुले में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। न तो खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इन पर कोई कार्रवाई की जा रही है ना ही पालिका की ओर से इनको हटाया जा रहा है।
इसी कारण इन दिनों अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये खुले में खाद्य सामग्री बेचकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एडीएम विवेक राय ने बताया कि अवैध रूप से खुले में खाद्य सामग्री बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना अपराध है। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग और पालिका को निर्देशित कर बिना अनुमति अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें