फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद बस संचालकों की हड़ताल खत्म

Fri, 23 Dec 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
विज्ञापन
समझौते के बाद बस संचालकों की हड़ताल खत्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डग्गामारी, नियम विरुद्ध टैक्सियों के संचालन के विरोध में निजी, सहकारी यातायात संस्थाओं ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी बेमियादी हड़ताल की। देर शाम प्रशासन के साथ हुई बैठक में कई बातों पर सहमति बनी। इसने के बाद बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई। शुक्रवार को सभी संस्थाओं के वाहनों का नियमित संचालन बहाल होगा। यातायात संस्थाओं ने नियम विरुद्ध चल रहे छोटे वाहनों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने का भी एलान किया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की अनुमति की आड़ में कई रूटों पर बोलेरो, सूमो, मैजिक मैक्स, कैब्स, टेंपो आदि वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इसे बस संचालक नियम विरुद्ध बता रहे हैं। इसके विरोध में सहकारी यातायात संस्थाओं ने मंगलवार से रामनगर से सभी रूटों पर बसों का संचालन रोक दिया था।

गुरुवार को हड़ताल के तीसरे दिन भी यातायात संस्थाओं ने छोटे, बड़े यात्री वाहन नहीं चलने दिए। इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रोडवेज परिसर जाकर परिवहन विभाग से अनुबंधित मैक्स वाहनों को रोकने का भी प्रयास किया, जिसको लेकर उनकी मैक्स चालकों के साथ तीखी झड़प भी हुई। तीन दिन की हड़ताल से हजारों यात्रियों को परेशानी हुई जबकि रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


रानीखेत रोड पर हुई सभा के दौरान वाहन स्वामियों ने राज्य सरकार को कोसा। तहसील परिसर में शाम को तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर की अध्यक्षता में निजी वाहन स्वामी, एआरटीओ विमल पांडेय के साथ समझौता वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि रोडवेज की टैक्सियां रास्ते की सवारी नहीं उठाएंगी। रोडवेज की टैक्सियों की चेकिंग परिवहन विभाग, एआरटीओ, प्रशासन करेगा।

रोडवेज परिसर से ही यात्रियों के टिकट कटेंगे। इसके बाद वाहन स्वामियों ने शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू करने पर सहमति जताई।

इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष अरविंद गुसांई, सचिव धीरेंद्र सिंह गुसांई, विक्रम पटवाल, जितेश रावत, गणेश पंत, सुनील कुमार भट्ट, जयबल्लभ वैला, रणजीत कड़ाकोटी, मनोज कठायत, इंद्र नेगी, तारा लोहनी, नारायण सिंह रावत, नरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, अब्दुल रहमान, शम्शी अहमद, मो. हफीज, मो. गुफरान, अनवर मलिक, तसलीम पहलवान, रविंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें