फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व भेजे जायेंगे पांच बाघ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : AP
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राजाजी टाइगर रिजर्व के वेस्टर्न पार्ट में अब कॉर्बेट से पांच बाघों को भेजा रहा है। पांच बाघों को भेजने के लिए एनटीसीए से भी अनुमति मिल चुकी है। ऐसे में इस साल के अंत तक बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गंगा नदी राजाजी टाइगर रिजर्व के इस्टर्न और वेस्टर्न पार्ट को विभाजित करती है। इसके चलते मोतीचूर के इस क्षेत्र में अन्य हिस्सों से बाघों की आवाजाही नहीं हो पाती है। लिहाजा मोतीचूर क्षेत्र में सालों से अकेली रह रही दो बाघिनों के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है, इसके लिए यहां पांच बाघों को लाने की योजना है। एनटीसीए ने पिछले साल इसके लिए 50 लाख रुपये जारी किए थे। इस साल एनटीसीए ने फिर 40 लाख जारी कर दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में कॉर्बेट लैंडस्केप से पांच बाघ लाने की योजना बनाई गई है। अक्तूबर माह से पहले एक बाघ को शिफ्ट किया जाएगा। यदि यह ऑपरेशन सफल रहता है तो शेष चार बाघ बाघों को भी शिफ्ट किया जाएगा। इस प्रक्रिया से राजाजी पार्क के वेस्टर्न पार्ट में भी बाघों की संख्या बढ़ेगी।
सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के वेस्टर्न पार्ट में पांच बाघों को भेजा जाना है। एनटीसीए की ओर से अनुमति मिली है। मानसून के बाद यहां से पांच बाघ वहां भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें