फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीवर में बारिश का पानी बहाने वालों की जांच के लिए पांच टीमें गठित

Sat, 12 Jul 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पीक पर्यटन सीजन पर सामान्य बहने वाली सीवर लाइन बारिश के दौरान ओवरफ्लो होकर झील तक पहुंचने लगी है। डीएम वंदना के निर्देश पर जल संस्थान अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से बरसाती पानी को सीवर में जोड़ने की जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं हैं। टीमें शहर में ऐसे लोगों की जांच करेंगी जो सीवर लाइन में बरसात का पानी डालते हैं। चिह्नित भवन स्वामी को सात दिन का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी सीवर से कनेक्शन न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में बरसात के दौरान सीवर लाइन के ओवरफ्लो को गंभीर बताते हुए जल संस्थान को निर्देश दिए। इस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने पांच टीमों का गठन किया है। विभाग के सहायक अभियंता अंशुल ओझा ने बताया कि प्रत्येक टीम में दो से तीन सदस्य हैं। इनमें मुख्य रूप से वार्ड की स्थिति जानने वाले, घर-घर पानी के बिल बांटने वाले कार्मिकों को शामिल किया गया है। चिह्नित भवन स्वामी को सात दिन के अंदर सीवर से बरसाती पानी का संयोजन हटाने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद चालान समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें