भवाली (नैनीताल)। एनडीआरएफ भवाली ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत वन विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में पौधरोपण किया। सीएफओ दक्षिणी कुमाऊं बीजूलाल टीआर ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। वहां डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, रेंजर विजय मेलकानी, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर तिरेपन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।