फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी को घेरकर पांच नाबालिगों ने लूटपाट का किया प्रयास

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नशे की लत अब नाबालिगों को अपराध की तरफ भी धकेल रही है। नगर में शुक्रवार देर शाम नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर पाइंस कॉलोनी के पास मां-बेटी से पांच किशोरों ने लूटपाट की कोशिश की। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपियों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ भी की। बाद में किशोरों के परिजनों के माफी मांगने पर पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाईंस क्षेत्र में रहने वाली मां-बेटी देर शाम नैनीताल-भवाली रोड में टहल रही थीं। इसी दौरान नैनीताल से भवाली की तरफ जा रहे पांच नशेड़ी युवक मौके पर पहुंचे। दोनों को अकेला देख आरोपी नाबालिग लड़की के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। मां-बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया। शोर सुन छात्र नेता सुंदर सिंह बिष्ट और अन्य लोग पहुंचे। इसी बीच पांचों युवक फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें मनसा देवी मंदिर के पास दबोच लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी और पकड़े गए नाबालिगों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को भी थाने में बुलाया औैर जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि सभी नशे के आदी हैं और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह तल्लीताल क्षेत्र में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। परिजनों और किशोरों की ओर से मां-बेटी से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की कोई हरकत न करने का लिखित माफीनामा देने के बाद पीड़ित पक्ष (मां-बेटी) ने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पुलिस ने किशोरों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें