कालाढूंगी। छोटी हल्द्वानी गांव में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन सांवल्दे रामनगर की ओर से पांच दिनी होमस्टे ट्रेनिंग प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने किया। प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
एसडीएम ने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्र में होमस्टे के माध्यम से स्वरोजगार को अपनाने की अपील की। आईएचएम रामनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय सिंह व ट्रेनर पवन सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रायोजित प्रशिक्षण में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद