फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहले चौराहे पर मारपीट फिर समर्थकाें ने चौकी में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मल्ला काठगोदाम स्थित पुरानी चुंगी में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को चौकी ले आई। एक पक्ष के समर्थकों ने मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास सौरभ राणा और सोनू राणा की गोपाल आर्या व अन्य लोगों से गहमागहमी हो गई जो विवाद बढ़ने पर मारपीट में बदल गई। तीनों को चौकी लाया गया। शुक्रवार की शाम गोपाल आर्या के पक्ष के लोग चौकी आए और हंगामा करने लगे। वह पुलिस के सामने ही सौरभ व सोनू से भिड़ गए। ऐसे में गोपाल आर्या (31) निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा, शितेस आर्या (24) और अमन कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें