फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में दुकान में लगी आग

Sat, 29 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और मौके पर मौजूद लोगों ने आग को काबू किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित नईम अहमद की फुट वियर की दुकान में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आग लग गई।

इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड और व्यापारियों ने आग पर काबू पा लिया। नईम अहमद ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही शोरूम खोला था।  
 

घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो जाता 

सदर बाजार में हुई आग की घटना यदि दस बजे बाद होती तो काफी नुकसान हो जाता है। इन दिनों पूरा सदर बाजार दीपावली के लिए सजा हुआ है। सुबह नौ बजे से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस होने के कारण शुक्रवार को पूरा बाजार लोगों से पटा हुआ था। ऐसे में यदि यह घटना दस बजे बाद होती तो काफी नुकसान हो जाता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें