फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Mon, 06 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
कालाढूंगी। रविवार शाम कालाढूंगी क्षेत्र के चकलुवा बाजार स्थित पेंट की दुकान में आग धधकने से पेंट की दुकान स्वाहा हो गई। आग से दुकान स्वामी का लाखों का सामान स्वाहा हो गया। विकराल आग से कुछ देर के लिए पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। रामनगर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक सारा सामान खाक हो गया।
विज्ञापन


चकलुवा निवासी रमेश जोशी की पेंट की दुकान में अचानक आग लगती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। दुकान में रखे पेंट, ब्रश, थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से भड़क गई। सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। रामनगर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। मगर तब तक दुकान का सामान खाक हो गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग फैलने से बच गई। दुकान स्वामी के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें