फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर लगने पर फायरिंग, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाइक पर टक्कर लगने से गुस्साए युवकों ने रिवाल्वर से दूसरी बाइक पर सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। जख्मी युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, जो घर से फरार हैं। इधर, फायरिंग से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गांव केशोवाला निवासी जसप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी समय केशोवाला में मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई तो दोनों पक्षों के बीच गालीगलौच शुरू हो गई। गुस्साए युवक ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से कमलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल हो गए। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
सूचना पर कोतवाल एनबी भट्ट, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर के तीन खोखे मिले। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी हासिल की और घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से डाक्टरों ने कमलदीप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल भट्ट ने बताया कि दोनों पक्ष एक होटल से शराब पीकर लौट रहे थे। बाइक में टक्कर लगने से दोनों पक्ष भिड़ गए। इस पर बाइक सवार युवक ने फायरिंग कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बरामद खोखे से रिवाल्वर लाइसेंसी होने की संभावना है। इस मामले की जांच की जा रही है। कमलदीप सिंह मूल रूप से स्वार जिला रामपुर यूपी निवासी है। केशोवाला में वह मामा के घर पर रहता है। आरोपी गांव गोबरा का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें