फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: घर में बने कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, मकान मालिक का परिवार बाहर गया हुआ था...फिर ऐसे पाया काबू

Tue, 23 Apr 2024 08:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में मंगलवार दोपहर दो मंजिले घर में बने रेडिमेड कपड़े के गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं निकलता देख तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। दो घंटे में तीन फायर टेंडर की मदद से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिका विहार नैनीताल रोड पर मंगलवार दोपहर दो मंजिले घर में बने रेडिमेड कपड़े के गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं निकलता देख तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। दो घंटे में तीन फायर टेंडर की मदद से फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में काफी कपड़ा जल गया। जांच में प्रथमदृष्टया शॉर्टसर्किट से हादसा होने की बात है।

नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार निवासी हेमंत साह हल्द्वानी सहित पर्वतीय क्षेत्रों में रेडिमेड कपड़ों की थोक बिक्री का कारोबार करते हैं। उनके दो मंजिले मकान के प्रथम तल पर कपड़ों का गोदाम बना है और ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि हेमंत शर्मा काम से बाहर गए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पड़ोसियों ने घर के दरवाजे से धुआं उठता देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही पड़ोसियों ने परिजन को भी इसकी सूचना दी। मौके पर भेटियापड़ाव चौकी पुलिस और दमकल की तीन टीमें पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। अग्निकांड में काफी कपड़ा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग ऊपरी मंजिल तक नहीं फैली।

विज्ञापन


सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं हो सका है। टीम जांच कर साक्ष्य एकत्र करेगी। हालांकि पुलिस आग का कारण प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट मानकर चल रही है।

ये पढ़ें- Road Accident: सड़क हादसा...दीवार से टकराई कार, उड़ गए गाड़ी के परखच्चे; शिक्षक घायल, ऐसे बची जान

पॉश कॉलोनी में था मकान, अन्य मकानों में भी फैल सकती थी आग

विज्ञापन

मंगलवार को हेमंत साह के घर पर उनकी बेटी प्रज्ञा और दिव्यंगता के अलावा कोई नहीं था। उनकी पत्नी तारा साह शहर के निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। दोपहर में वह भी ड्यूटी पर गईं हुई थीं। वहीं हेमंत साह खुद भी व्यापार के सिलसिले में कुछ दिन से गुजरात में हैं। आग का पता चलते ही मोहल्ले भर में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घरों से एलपीजी गैस सिलिंडर तक निकालकर बाहर रख दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें