फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Fire: बिरयानी की दुकान में भड़की आग, ठेला जला...आसपास की दुकानों में भी हुआ नुकसान; जानें मामला

Tue, 30 Jul 2024 06:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव स्थित ईदगाह रोड के पास एक बिरयानी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर आग की चपेट में आने से सब्जी लदा एक ठेला भी जल गया। मंगलपड़ाव के सब्जी विक्रेताओं ने बाल्टियों से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। वरना आग कई दुकानों में फैल सकती थी।

मंगलपड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर जुबैर नामक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर सिलिंडर से गैस लीकेज होने की वजह से दुकान में आग लग गई। आग फैली तो उसने बगल में स्थित फारूख ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पास में खड़े सब्जी के ठेले में भी आग लग गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: "मेरे मौत का जिम्मेदार..." सुसाइड नोट लिखकर मैनेजर ने लगा लिया फंदा, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दुकान में आग बढ़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इधर आग से फारूख ट्रेडर्स की दुकान स्वामी को 30 से हजार रुपये के साथ ही ठेली कारोबारी लियाज को करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें