फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनगली गार्डन में कपड़ों के गोदाम में धधकी भीषण आग 

Sat, 21 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन
दीपावली की देर रात मुनगली गार्डन में घर में बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गृह स्वामी ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे चार दमकल वाहनों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


समय रहते आग बुझा दी गई वरना घनी बस्ती में लगी आग से भीषण हादसा हो सकता था। अग्निकांड में 15-20 लाख का माल नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कपड़ा कारोबारी संदीप अग्रवाल का मुनगली गार्डन में घर है और मीरा मार्ग पर प्रदीप ड्रेसेज के नाम से दुकान है। वह परिवार के साथ पहले तल पर रहते हैं इसी में आगे वाले कमरे में कपड़ों का गोदाम है। संदीप के मुताबिक 19 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाने के बाद उनका परिवार रात को करीब 11.30 बजे सोने चला गया।
विज्ञापन


रात में करीब तीन बजे जब बेडरूम का पंखा बंद हुआ तो संदीप की आंख खुली। खिड़की से बाहर देखा तो झालरें और बल्ब बंद थे। इस पर बिजली चेक करने बाहर आए। बाहर आकर देखा तो कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं, इस पर उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों को जगाया और बिजली की मेन आपूर्ति बंद की।

उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इस बीच आग इतनी भीषण हो गई कि कमरे के तीन दरवाजे, चौखट जलकर राख हो गए। आग लगने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सभी मोहल्ले वाले पानी की आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन आग नहीं बुझी।

सूचना के बाद आधे घंटे में चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गोदाम में आगे-पीछे से पानी की बौछार की। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक गोदाम में रखे ऊनी कपड़े, हौजरी, छाते, ड्रेसेज सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया था।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक शार्ट सर्किट, दीये या राकेट से आग लगने की संभावना है। फिलहाल सही कारण पता नहीं चल सका है। इधर संदीप के मुताबिक आग में 15-20 लाख रुपये का माल स्वाहा हुआ है। 

पहले भी मुनगली गार्डन में स्टेशनरी के गोदाम में लग चुकी है आग 
हल्द्वानी। मुनगली गार्डन की तंग गलियों में छोटे-छोटे घरों में कई गोदाम बने हुए हैं। इससे पहले भी एक स्टेशनरी के गोदाम में आग लगी थी। फिर भी इन घटनाओं से सबक नहीं लिया गया। अगर समय रहते नहीं चेते तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

गोदाम में नहीं थे सुरक्षा के मानक
हल्द्वानी। घर में कपड़ों का गोदाम तो बनाया हुआ था लेकिन सुरक्षा के मानक नहीं थे। गोदाम में फायर अलार्म, अग्निरोधी यंत्र व उपकरण, बाहर निकलने का रास्ता वगैरह भी नहीं था। 
विज्ञापन


चार दमकल वाहनों ने गोदाम में लगी आग को बुझा दिया है। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि आग शार्ट सर्किट से थी, या अन्य कारणों से इसकी जांच की जा रही है।
-लीलाधर उपाध्याय, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें