फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बीच सड़क डकैती...धार्मिक टिप्पणी कर बेल्ट व लोहे के डंडे से पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 12:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नैनीताल रोड पर जजी के निकट स्कूटी से अपने भाई से मिलने जा रहे युवक को चार युवकों ने जमकर पीटा। धार्मिक टिप्पणी करते हुए युवकों ने लोहे के रॉड और बेल्टों से उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामले में दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड पर जजी के निकट 29 जुलाई को स्कूटी से अपने भाई से मिलने जा रहे युवक को चार युवकों ने जमकर पीटा। धार्मिक टिप्पणी करते हुए युवकों ने लोहे के रॉड और बेल्टों से उसकी पिटाई की। जेब में रखे 6700 रुपये भी निकल लिए। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ डकैती के साथ ही कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हल्द्वानी के किदवई नगर निवासी अब्दुल अहद सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि वह 29 जुलाई को स्कूटी से अपने भाई के घर जा रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह जजी के पास पहुंचा तो स्कूटी को कार और बाइक सवार चार युवकों ने रोक लिया। युवकों ने धार्मिक आधार पर टिप्पणी करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग किया। देखते ही देखते युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कार्तिक और कमलेश के साथ दो अज्ञात युवकों ने लोहे के डंडा और बेल्टों से मारना शुरू कर दिया। बुरी तरह से पीटा। मोबाइल भी तोड़ दिया जबकि जेब में रखे 6700 रुपये भी लूट लिए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।

कहा कि युवकों के पीटने से शरीर पर राॅड के निशान भी बन गए। किसी तरह उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्तिक व कमलेश निवासी काठगोदाम सहित दो अज्ञात के खिलाफ जान बूझकर चोट पहुंचाने, रोड पर डकैती डालने, संपत्ति नुकसान, आपराधिक धमकी, जान से मारने का प्रयास और जान बूझकर अपमानित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


शहर का माहौल करते हैं खराब
पीड़ित अब्दुल अहद ने बताया कि युवकों के बारे में यह भी पता चला है कि यह आए दिन किसी न किसी को रोककर मारपीट करते रहते हैं। धमकियां भी देते रहते हैं। अपने कृत्य से यह शहर का माहौल भी खराब करते हैं। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता कहते हुए यह चुनौती भी देते हैं।

इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हैं। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें