फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं लाई पत्नी तो घर से निकाला, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दहेज में कार की मांग को लेकर पति, सास और ससुर ने विवाहिता से मारपीट की। बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी लता पुत्री कुंदन सिंह बिष्ट का विवाह 30 नवंबर 2017 को भरतपुर नंबर एक कमलुवागांजा निवासी देवेंद्र सिंह रावत से हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने सवा छह लाख रुपये के जेवरात और 1.56 लाख रुपये नकद ससुरालियों को दिया था। आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो सास, ससुर और पति दहेज को लेकर खुश नहीं थे और ताने देने लगे। शादी के दूसरे दिन उसकी सास ने सारे जेवर अपने पास रख लिए। उसका पति जनवरी 2018 में नौकरी करने गुरुग्राम चला गया। फरवरी में पति और सास मायके से कार लाने का दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी जब उसने मायके वालों को दी तब पति अपने साथ गुरुग्राम ले गया। गुरुग्राम में भी पति उसके साथ मारपीट करता रहा। एक दिन उसका पति उसे गुरुग्राम में छोड़कर हैदराबाद चला गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसने मायके वालों को जानकारी दी तो वे उसे हल्द्वानी ले आए। विवाद बढ़ने के बाद पति 14 फरवरी को दोबारा अपने साथ गुरुग्राम ले गया। बीते चार अप्रैल को उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर हरीश रावत, सास लीलावती रावत और पति देवेंद्र रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें