फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री को सुनाया ट्रांसपोर्टरों ने दुखड़ा

Wed, 22 Apr 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से मिला और ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याएं गिनाईं। संघ अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी और महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की हालत बेहद खराब है। सड़कें टूटी-फूटी हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त हैं, जिसमें वाहन टकराते हैं।
विज्ञापन


 पेयजल के लिए स्टैंड पोस्ट नहीं हैं। स्ट्रीट लाइटें और वाटर ड्रेनेज सिस्टम खराब पड़े हैं। ट्रक खड़े करने को पार्किंग की समस्या हैं। सुरक्षा दीवार के पास पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं है। बिजली के बाक्स खुले हैं, जिनमें तारों से करंट का खतरा बना रहता है। पार्क उजाड़ पड़ा है। वित्तमंत्री ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। वित्त मंत्री ने लोनिवि के अधिकारी रंजीत सिंह को तत्काल बुलाकर नालियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। इस दौरान इंद्र पाल भसीन, नसीम अहमद, जसपाल कोहली, जसपाल मालदार, इंद्र भूटियानी, खीमानंद शर्मा, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह और संजय नागपाल मौजूद थे। ब्यूेरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें