कार्बेट पार्क के स्वागती कक्ष का मुख्य द्वार बदलने की मांग कर रहे कर्मचारियों के आगे आखिरकार कार्बेट प्रशासन को झुकना पड़ा। स्वागती कक्ष का द्वार बदलने के निर्देश जारी हो गए हैं। इसके लिए बाकायदा तुड़ाई भी शुरू हो गई है।
वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शेखर तिवारी ने संघर्ष को कर्मचारियों की जीत बताते हुए कहा कार्बेट पार्क के स्वागत कक्ष के गेट का द्वार रानीखेत रोड की ओर बनाये जाने के लिये उप प्रभागीय वनाधिकारी रमाकांत तिवारी ने लिखित रूप से अवगत कराया है। जल्द स्वागती कक्ष का द्वार बदल दिया जाएगा। हालांकि स्वागती कक्ष बदलने के लिये विभाग ने गेट की दीवार भी तोड़ दी है।
इस दौरान हंसा पांगती, खष्टी बल्लभ सनवाल, आनंद सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, महेश बिष्ट, संजय पांडे, राकेश रत्नाकर, जमन सिंह, ललित सती, विजेंद्र अधिकारी, कमला शर्मा, प्रमिला पं, रेखा पाठक, पीतांबर दत्त तिवाड़ी, रितू बेलवाल, धर्मपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।