पतलोट/धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के गौनियारों गांव में बुधवार को लोकगायक पप्पू कार्की, पुष्कर गौनिया और राजेंद्र गौनिया की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल गौनियारों और देवगुरु खनस्यू के बीच हुआ। इसमें देवगुरु खनस्यू ने 15 रन से जीत दर्ज की। विजेता देवगुरु खनस्यू को नव ज्योति क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मदन गौनिया ने 31000 और उपविजेता टीम को क्लब की ओर से 11000 रुपये और ट्रॉफी दी। इस दौरान क्लब के सदस्य कुशल गौनिया, पंचम गौनिया, ईश्वर गौनिया, कुंदन गौनिया, यशपाल गौनिया, नरेश गौनिया, राज गौनिया आदि रहे।
धारी ब्लॉक के पोखराड़ में देवभूमि यूथ क्लब के आयोजन में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता भीमताल ने सहारा शिलिंग को हराकर जीत ली। मुख्य अतिथि हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। यहां आयोजक चंद्र प्रकाश, दीपक बिष्ट, विजय बिष्ट, जिपं सदस्य सागर पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट आदि रहे।