फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों की ओपीडी में उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी अवकाश होने के बाद भी सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लेने वाले मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी अवकाश था और दोनों ही अस्पताल में आधे दिन के लिए ओपीडी सेवाएं संचालित होनी थी। पर्चा बनवाने वाले मरीजों की सुबह से ही काउंटर पर भीड़ थी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में ओपीडी में 326 मरीजों ने डाक्टरों से परामर्श लिया।
महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाएं कोविड की जांच के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। ओपीडी में 200 महिलाओं ने डाक्टरों से परामर्श लिया। महिला अस्पताल में माताएं अपने बच्चों को लेकर पहुंची और डाक्टरों से उनकी जांच कराई। बुधवार होने के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी हुआ। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने बताया कि 19 लोगों कोविड की एंटीजन जांच की गई और सभी निगेटिव आई। बताया कि 87 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही है दो माह आगे की तिथि
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए दो माह की आगे की तिथि मिल रही है। एक दिन में 30 से 40 अल्ट्रासाउंड ही हो पा रहे हैं। गंभीर महिलाओं की कोविड की एंटीजन जांच कराकर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। जबकि सामान्य गर्भवती महिलाओं की आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें