फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल आज

Thu, 25 Jul 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में भारतीय जीवन बीमा निगम की उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में क्वीन के लिए शॉट
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय जीवन बीमा निगम के हल्द्वानी मंडल की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्रीय दो दिवसीय कैरम और शतरंज चयन प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक मानव संसाधन विकास एससी गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न चरणों में कई मुकाबले खेले गए। फाइनल बृहस्पतिवार को होगा। फाइनल के मुख्य अतिथि हल्द्वानी मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डीके जोशी होंगे।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित निजी होटल में शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के 50 से अधिक मंडलीय विजेता भाग ले रहे हैं। पहले दिन के समापन पर शतरंज में पुरुष वर्ग में दिनेश शर्मा, बृजेश अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, विजयंत कुमार, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, मृत्युंजय चौधरी जबकि महिला वर्ग में तनुजा कौशल, पूनम दुबे, रेखा गौड़, किरन गुप्ता, मुकेश कुमारी और प्रीती कुमारी विजेता रहीं।
इसी तरह कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सगीर अहमद, नीरज सक्सेना, राज किशोर नाथ, राकेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, गौरव रस्तोगी, नव रतन कुमार सरना, जहीर अहमद विजेता रहे जबकि महिला वर्ग में रेनुका रॉय, ममता सोरंग, शिवांगी कनौजिया, पुनीता अग्रवाल और भावना गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजन समिति अध्यक्ष एसके वर्मा की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के सचिव बीएस ह्यांकी, शाखा प्रबंधक नैनीताल निखिल चौहान, केवल भट्ट, अशोक कश्यप, राजेश, करन मेहरा, रवि कांत राजू, हेम कांडपाल पंकज त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें