हल्द्वानी। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को दिन में गर्मी का एहसास हुआ और शाम को बूंदाबांदी हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है।
बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली थी। चटक धूप के कारण दिन में गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।