फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग में जल्द स्मार्ट स्टिक से गश्त करेंगे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब वनकर्मी डंडे के साथ नहीं बल्कि स्मार्ट स्टिक के साथ गश्त करेंगे। हल्द्वानी वन प्रभाग में कई खूबियों से लैस स्मार्ट स्टिक के साथ गश्त की शुरुआत होगी। वनाधिकारियों के अनुसार पहले कुछ स्मार्ट स्टिक का परीक्षण होगा, अगर परिणाम बेहतर रहे तो बृहद स्तर पर स्मार्ट स्टिक क्रय कर वनकर्मियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि सामान्य तौर पर वनकर्मी डंडे के साथ गश्त करते हैं। पर अब वन कर्मियों को स्मार्ट स्टिक उपलब्ध कराने की योजना है। स्मार्ट स्टिक कई खूबियों से लैस है। इसमें रात में गश्त के दौरान रोशनी के लिए लाइट लगी हुई है।
सिग्नल देने के लिए भी अलग से व्यवस्था है। स्टिक में पैनिक बटन भी लगा हुआ है, इससे तेज आवाज होती है। आत्मरक्षा के लिए स्टिक में स्टन गन की सुविधा भी है। इससे सोलर फेंसिंग की तरह झटका लगता है, ऐसे में अगर कोई वन्यजीव पास आता है तो उससे बचाव हो सकेगा। इसमें रिचार्जेबल बैटरी लगी होती है। यह पॉवर बैंक की तरह भी काम करता है। इससे वन कर्मी जीपीएस उपकरण, मोबाइल आदि को चार्ज कर सकते हैं। इसके अंदर प्राथमिक उपचार के लिए दवा रखने तक की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन

डीएफओ के अनुसार शुरुआत में चार स्मार्ट स्टिक को खरीदा जाएगा। फिर फील्ड स्टाफ के अनुभव के आधार पर आगे और स्मार्ट स्टिक खरीदने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें