फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की डायरिया से मौत की आशंका

Fri, 05 Jun 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह के मासूम की डायरिया से मौत होने की आशंका है। परिजनों ने मासूम को डायरिया की आशंका जताई जबकि डाक्टर श्वांस नली में दूध फंसने के कारण बच्चे की मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद निवासी आरिफ के पुत्र आहिल (4 माह) को बुधवार को दस्त हो रहे थे। आहिल को बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा.एसएस बिष्ट को दिखाया गया। परिजनों ने बताया कि डा. बिष्ट ने बच्चे को देखकर दवा लिख दी थी और हालत में सुधार न होने पर भर्ती कराने की सलाह दी थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे परिजन आहिल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डा.बिष्ट ने बताया कि बच्चे की मौत दस्त के कारण नहीं हुई है। श्वांस नली में दूध फंसने से बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि परिजन सुबह जब बच्चे को लेकर आए थे तो उसके मुंह से दूध बाहर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें