ओखलकांडा और धारी क्षेत्र में घूम रहा आदमखोर तेंदुआ दस दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ओखलकांडा से लेकर नौकुचियाताल तक ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नैनीताल जिले के ओखलकांडा और धारी में घूम रहा आदमखोर तेंदुआ दस दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार लगी हुई है। ओखलकांडा और धारी क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। वहीं तेंदुए की गुर्राहट और आबादी क्षेत्र में दिखने से लोग घरों से अकेले बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ट्रैप कैमरों से तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाने में जुटी हुई है। ट्रैंकुलाइज करने के लिए डॉक्टर भी लगे हैं। वहीं नौकुचियाताल के चनौती में शनिवार को डिप्टी रेंजर किशन भगत, जीवन रजवार ने वन कर्मियों के साथ गश्त कर लोगों को जागरूक किया।