फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पिता ने नाबालिग बेटी से की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर नहीं माना बाप; मासूम ने मां को बताई आपबीती

Mon, 29 Apr 2024 07:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में कलयुगी पिता ने अपनी 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में कलयुगी बाप ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता ने 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। आरोपी किसी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Khatima: नेपाली युवक का फंदे से लटकता मिला शव, कपड़े की दुकान में करता था काम; प्रेम विवाह करने के बाद आया था

बेटी ने मां को बताई आपबीती
टीपी नगर थाना क्षेत्र एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया लेकिन बाप नहीं माना। जब मां घर आई तो बेटी ने पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट करने लगा। बेटी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें