फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मॉल रोड पर फास्टैग व्यवस्था को बताया डमी, नकद और क्यूआर से हो रही वसूली पर उठाए सवाल

Thu, 12 Nov 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर की मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने और टोल बैरियर पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शुरू की गई फास्टैग व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने आरोप लगाया है कि मॉल रोड पर फास्टैग के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। धरातल पर अब भी वाहनों से नकद, क्रेडिट कार्ड मशीन और क्यूआर कोड के माध्यम से टोल वसूली की जा रही है। ऐसे में फास्टैग लागू करने का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुनीत टंडन ने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से यातायात प्रबंधन के लिए गठित हाई पावर्ड कमेटी में भी इस व्यवस्था का विषय उठाया गया था। कमेटी के सदस्य के रूप में उन्होंने फास्टैग लागू किए जाने की जानकारी से न्यायालय को अवगत कराने की बात कही। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर फास्टैग व्यवस्था की वास्तविक स्थिति और प्रभावशीलता की जांच करने तथा इसे तत्काल प्रभावी ढंग से संचालित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें