फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला मेला संपन्न

Fri, 22 Jul 2016 01:21 AM IST
bhimtal
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुुुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पंचायत द्वारा आयोजित छह दिनी हरेला मेले का बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मेले के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मेला स्थल में पहुंचकर खरीददारी की और कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ ललित मोहन रयाल ने आयोजन पर खुशी जताते हुए लोगों का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। सीडीओ ने विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना की।

आयोजकों की ओर से मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों और मेले के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट और मेलाधिकारी बंदना सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, प्रधानाचार्य एसएस नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश लाल वर्मा, गोविंद सिंह नेगी, नितेश बिष्ट आदि थे। संचालन विजय बिष्ट और पूरन जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें