भीमताल (नैनीताल)। जिले के 99 निजी विद्यालयों के संचालकों को मनमानी पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निजी विद्यालयों के संचालकों की ओर से नोटिस का जवाब नहीं देने पर मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में 46 निजी विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। कुछ ही विद्यालयों की ओर नोटिस का जवाब दिया गया है। सीईओ ने कहा कि जल्द जवाब नहीं दिया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की ओर से फीस वृद्धि, एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव और वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध नहीं करना आदि नियमों की अनदेखी की गई है। सीईओ ने कहा कि नोटिस का जवाब नहीं देने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।