विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी के पर्यावरण प्रेमियों ने साइकिल रैली निकाली। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, उप नगर अधिकारी नीरज जोशी समेत निगम कर्मियों ने साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया। पर्यावरण प्रेमियों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण एवं पेट्रोल की बचत करने के साथ ही स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
पर्यावरण प्रेमियों ने नैनीताल रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट से साइकिल रैली निकाली। रैली के आकर्षण देहरादून के साइकिलिस्ट अनुज रतूड़ी रहे। अनुज साइकिल से उत्तराखंड की यात्रा पर निकले हैं और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी में होने के कारण वे साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली के आयोजक नवनीत राणा और आरएस कालाकोटी के नेतृत्व में रैली नगर निगम कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान प्रमोद भट्ट, शानू, विजय भट्ट आदि थे।