फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिम अभी नहीं सुधरी हैं व्यवस्थाएं

Sat, 06 Jun 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
न व्यवस्था का डर और न कार्रवाई का। एक दिन पहले पड़े डीएम के छापे के बाद भी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। हाकिम साहब शुक्रवार को बेस अस्पताल में एक मरीज को फिर से पर्ची पर दवा लिखी गई। अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने के डर से मरीज मौन जरूर हो गए हैं। वहीं, डीएम दीपक रावत ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


डीएम ने बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान तमाम खामियां मिलने के साथ ही कमीशनखोरी के खेल का भी खुलासा हुआ था। डीएम ने एक डाक्टर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करने के निर्देश सीएमएस को दिए थे। पांच घंटे तक चले छापे के बाद आम आदमी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद लग रही थी, मगर शुक्रवार को बेस अस्पताल के सी ब्लाक में भर्ती एक मरीज से शेड्यूल एच की दवा अस्पताल में होने के बावजूद पर्ची पर लिखकर बाहर से मंगाई गई। वहीं, डीएम रावत ने बताया कि मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भेजी गई है। साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें