किच्छा में आयोजित प्रदर्शनी में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
किच्छा। शाइनिंग दिवाज की ओर से तीज और राखी के अवसर पर फैशन एवं जीवनशैली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्रों से आई महिलाओं ने प्रदर्शनी से जमकर खरीददारी की और खानपान का लुत्फ उठाया।
आयोजक रितु अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में रुद्रपुर, खटीमा, नैनीताल, बाजपुर, बरेली समेत कई अन्य स्थानों से महिला दुकानदार पहुंची और अपने सामान की बिक्री की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, कपड़े, तीज और राखी के सामान के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बिकीं। गृह सज्जा सामान और उपहार से संबंधित उत्पाद भी खूब बिके। बताया कि प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से गृह उद्योगों और छोटे व्यापारियों को भी अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिला। इस मौके पर पूनम अग्रवाल, शैली फुटेला, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सोनम सिडाना, सीता देवी, कृष्णा चावला, सरोज कक्कड़ समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।