फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दो जनवरी से

Fri, 25 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के मुख्य परीक्षा प्रभारी प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि विवि की ओर से विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां बृहस्पतिवार को घोषित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन


प्रो. पांडे के मुताबिक बीएससी जैव प्रौद्योगिकी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चार जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेंगी। एमएससी जैव प्रोद्योगिकी और माइक्रोबायलॉजी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार से 14 जनवरी तक होंगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच से 14 जनवरी तक होंगी। एमबीए पर्यटन प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और बीबीए टूरिज्म तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दो से 13 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें