फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरणविद् प्रो. रावत की पुस्तक का वीसी ने किया विमोचन

Tue, 22 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास केंद्र कुमाऊं विवि नैनीताल में विंटर स्कूल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर पर्यावरणविद् प्रो. अजय सिंह रावत द्वारा प्रकाशित की गई पुस्तक कुमाऊं लोकल कस्टम का विमोचन कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने किया।
विज्ञापन


 प्रो. धामी ने कहा कि कुमाऊं लोकल कस्टम्स के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को कुमाऊं की गौरवशाली परंपराओं और रीति-रिवाजों की जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने विंटर स्कूल के प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को ज्ञान को प्राप्त करने, क्रियान्वयन, आत्मसात करने और बेहतर बदलाव के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।


प्रो. रावत ने कहा कि इस पुस्तक के मूल रूप से कुमाऊं में ब्रिटिश राज्य में पारंपरिक रीति-रिवाजों पर आधारित कानून का संकलन तथा व्याख्या की गयी है। अंग्रेजी शासन काल में कस्टमरी ला को अत्यधिक महत्व दिया जाता था और परंपरा पर आधारित जो कानून था उसका क्रियान्वयन स्थानीय जनता की सुविधा के लिए किया गया था।
विज्ञापन


 उस काल में अधिकतर मुकदमे पानी के अधिकारों को लेकर होते थे और इसके लिए अंग्रेजों ने उस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न अधिनियम पारित किये थे। पुस्तक में चारों धामों की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई है।

इस मौके पर केंद्र के सहायक निदेशक डा. रितेश साह ने बताया कि शिविर में कुल 72 सत्र आयोजित किये गये। जिसमें पांचों राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों के 37 सहायक प्रोफेसरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा. किरन कर्नाटक, डा. अनिल बिष्ट, डा. लज्जा भट्ट, डा. गगनदीप होठी, डा. अशोक कुमार, शिव नरेश सिन्हा, सूर्यकांत मस्के, संदीप पाटिल, विपुल भट्ट, यशपाल सिंह तोपाल, घनश्याम, निकुंभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें