हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि घोषित होते ही सवाल उठने लगे हैं। विवि ने 21 नवंबर से परीक्षाएं कराने का ऐलान कर दिया है। एमबीपीजी कॉलेज में अब तक परीक्षा फार्म ही नहीं भरे गए हैं। इस गफलत में सबसे ज्यादा परेशान छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि फॉर्म नहीं भरे, फीस जमा नहीं हुई तो परीक्षा कैसे होगी। एमबीपीजी कॉलेज के परीक्षा प्रभारी प्रो. बीआर पंत ने कहा कि कॉलेज प्रशासन परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा फार्म भरवाना विवि का काम है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रितेश साह ने कहा कि परीक्षाएं 21 नवंबर से तय समय पर ही होंगी। दिवाली से पहले एग्जाम पोर्टल खोला जाएगा। प्रयास रहेगा कि सत्र को नियमित किया जाए।