फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे क्रीड़ा विवि के दो खिलाड़ी

Wed, 04 Nov 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के दो खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के छात्र चेतन भट्ट स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस के छात्र अंश बिष्ट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली एशियन बायथल, ट्रायथल एवं लेजर रन चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 8 नवंबर तक ग्लासगो में होगा जबकि एशियन चैंपियनशिप 10 से 16 नवंबर तक रास अल खैमाह, यूएई में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें