फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलक की थाप पर जमीन तलाश गए हरदा

विज्ञापन
रामनगर मालधनचौड़ में ढोलक बजाते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात मालधन में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

हरीश रावत ने शुक्रवार को मालधन के देवीपुरा में एक जनसभा की। हरीश आर्य के घर पर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान आयोजित चौपाल में पूर्व सीएम स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उसके बाद स्थानीय लोगों और कलाकारों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली लोकगीतों से समा बांधा।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री खुद को नहीं रोक सके और ढोलक बजाकर ठंडो रे ठंडो..., बेड़ू पाको बारोमासा... आदि गीतों पर कलाकारों के सुर से सुर मिलाए। शनिवार को पूर्व सीएम मालधन में पूर्व प्रधान इंदरलाल के घर पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मालधन को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, जयप्रकाश, पीतांबर भारती, प्रधान अनिल राज, हरीश आर्य, रामपाल यादव, लक्की विश्वकर्मा, अनिल कुमार, राहुल कांडपाल, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री परवेज सिद्दीकी की कांग्रेस में वापसी
रामनगर (नैनीताल)। मालधन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री परवेज सिद्दीकी की कांग्रेस में वापसी कराई। इस दौरान कांग्रेसियों ने माला पहनाकर परवेज सिद्दीकी का स्वागत किया।
इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि परवेज सिद्दीकी की वापसी से हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। सिद्दीकी कुछ समय पूर्व आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पीसीसी उपाध्यक्ष प्रयाग भट्ट, पीसीसी सदस्य इकबाल भारती, पीसीसी उपाध्यक्ष रमेश पांडे, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें