फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: फंदे से लटका मिला पूर्व सैनिक के बेटे का शव, बीकॉम करने के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था युवक

Thu, 10 Sep 2026 11:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुखानी के आरटीओ चौकी क्षेत्र स्थित गोविंदपुर निवासी हिमांशु सिंह (23) का शव बुधवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका मिला। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के मुखानी के आरटीओ चौकी क्षेत्र स्थित गोविंदपुर निवासी हिमांशु सिंह (23) का शव बुधवार देर शाम घर में ही फंदे से लटका मिला। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव घर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार हिमांशु के पिता बहादुर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और दिल्ली स्थित निजी कंपनी में कार्यरत हैं। हिमांशु खुद भी बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। बुधवार को घर पर केवल हिमांशु की मां थीं, पिता दिल्ली में थे और भाई एयरफोर्स में तैनात होने के चलते ड्यूटी पर था। बुधवार शाम जब हिमांशु की मां घर पहुंची तब खिड़की में कपड़े के फंदे से बेटे को लटका देखा। मोहल्ले वालों की मदद से वह तुरंत फंदे से उतारकर हिमांशु को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जब हिमांशु के पिता दिल्ली से लौटे तब पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पुष्ट होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें