लायंस क्लब द्वारा ओरीफ्लेम और टफरवेयर के सहयोग से हुई पहली एवर मेगा ब्यूटी कांटेस्ट की विजेता दिवा रावत रही। निपुंता तिवारी दूसरे व शिखा तीसरे स्थान पर रहीं।
मल्लीताल शैलेहाल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी की 32 बालाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के बीच पांच चरणों में कैट वाक, वेशभूषा, सवाल जवाब आदि प्रतियोगिता के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। मिस नैनीताल के लिए आखिर में 11 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे थे। इसके अलावा मिस ब्यूटी हेयर जोहा कुरैशी, मिस ब्यूटी स्किन खुशबू आर्या, फोटोजनिक दिवा रावत, मिस ब्यूटी स्माइल चित्रा बिष्ट तथा मिस कैट वॉक पूजा आर्या चुनी गईं। निर्णायक वैशाली धोलिया, शालिनी साह, सोनिया खैरा थे।
मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विजेताओं को ताज पहनाया और पुरस्कृत किया। इस दौरान ओरीफ्लेम की निदेशक रोजिना खान, विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, आल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया, लायंस क्लब अध्यक्ष ईशा मारुति साह, उपाध्यक्ष वर्षांजलि, शोमा कंसल, गीता साह, ज्योति खन्ना, मोनिका साह, गजाला कमाल, शोभा गुप्ता, मीनू शर्मा आदि थे।