फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रूट डायवर्ट करने के बाद भी भवानीगंज में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को रूट डायवर्ट किया। इस दौरान लखनपुर से काशीपुर की ओर जाने वाले पर्यटकों को एमपी इंटर कॉलेज के समीप से शिवलालपुर चुंगी होते हुए काशीपुर के लिए रवाना किया गया। इसके बावजूद भवानीगंज में कई बार जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सोमवार को हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्रों से पर्यटक दिल्ली, यूपी समेत अन्य स्थानों के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुबह 11 बजे लखनपुर, कोसी बैराज, भवानीगंज आदि स्थानों पर जाम लग गया। इसके बाद प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को एमपी इंटर कॉलेस से गैस गोदाम होते हुए शिवलालपुर चुंगी भेजा। हल्द्वानी से काशीपुर जाने वाले वाहनों को हल्द्वानी-रामनगर बाईपास पुल से भवानीगंज होते हुए काशीपुर के लिए रवाना किया। यातायात उप-निरीक्षक उमानाथ मिश्रा ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। शाम चार बजे तक यातायात पहले की तरह सुचारु कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें