फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी में बेटे को बचाते हुए पिता डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम ढिकुली में कोसी नदी में नहा रहे बेटे को बचाने के प्रयास में पिता गहरे पानी में डूब गया। रात नौ बजे तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।
विज्ञापन


देघाट निवासी खीमराम (45) पुत्र दीवानी राम बेटे प्रियांशु के उपचार के लिए रामनगर आया था। यहां वह एक रिजॉर्ट में काम करने वाले अपने भाई के पास पहुंचा। सोमवार सुबह रिजॉर्ट के पास ही प्रियांशु कोसी में नहाने गया और बहने लगा। बेटे को बहता देख खीमराम भी नदी में उतर गया। बेटा तो किसी तरह बाहर आ गया मगर खीमराम गहरे पानी के भंवर में फंस गया। पिता को डूबता देख बेटे ने चीख-पुकार मचाई तो लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
अग्निशमन प्रभारी उमेश परगाई ने बताया कि जिस स्थान पर व्यक्ति डूबा वहां 20 फिट गहरा गड्ढा है। रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जल्द ही एसडीआरएफ भी सर्च अभियान शुरू करेगी। बताया कि खीमराम के दो बेटे व दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें