फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशीट के आधार पर होंगे मूल्यांकन प्रपत्र

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लाक के शिक्षा विभाग के स्कूलों की शनिवार को हुई ऑनलाइन बैठक में तय किया गया कि प्रथम चरण में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए हिंदी और गणित विषयों में मूल्यांकन प्रपत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन तथा डिकर सिंह पडियार के समन्वयन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भीमताल के अतुल जोशी, नीरज कुमार तिवारी तथा बीआरसी प्रारम्भिक) के सदस्य शिक्षकों के बीच शिक्षा के महत्वपूर्ण आयाम, छात्रों के मूल्यांकन से सम्बंधित तथ्यों पर ऑनलाइन बैठक हुई। तय हुआ कि मूल्यांकन, गूगल फॉर्म द्वारा ऑनलाइन तथा वर्क शीट द्वारा ऑफलाइन दोनों तरीकों से संपन्न होगा।
मूल्यांकन प्रपत्र में लिखित, मौखिक तथा प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर अंकों का विभाजन 60, 3, 10 के अनुपात में किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक हिंदी व गणित में 10 प्रश्न होंगे। कक्षा 6 से 8 तक हिंदी व गणित में क्रमश: 15 व 10 प्रश्न होंगे। बताया गया कि 7 नवंबर से पूर्व मूल्यांकन प्रपत्र तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें