नगर में शुक्रवार को दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने भी सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। शाम के वक्त पहाड़ियों में हल्का कोहरा छाने से जरूर ठंड बढ़ गई।
सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार किया इसके अलावा उन्होंने केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर, स्नोव्यू समेत अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम आर्द्रता 86 तथा न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रही।