रामनगर। मंडी समिति में 22 नई दुकानों का निर्माण शनिवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए मंडी समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। बीते दिन आढ़तियों के विरोध के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
मंडी के सचिव साहिल अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू करने और अतिक्रमण हटाने पर आढ़तियों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया है। आढ़तियों ने दुकानें हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका रद्द कर दी है। शनिवार से दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।